फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव टीमों की दूसरे चरण की रिहर्सल करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते प्रशासन ने रविवार को पोलिंग स्टाफ की दूसरे चरण की रिहर्सल करवाई। रिटर्निंग अफसर एसडीएम विकास हीरा ने बताया कि 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की चुनावी रिहर्सल अलग-अलग कमरों में करवाई गई। सुपरवाइजरों ने चुनाव प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया में तैनात पोलिंग स्टाफ का मतदान पोस्टल बैलेट के जरिये करवाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम विकास हीरा ने बताया कि 17 फरवरी को सुबह 11 बजे लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित लुधियाना की तरफ आते रचना पैलेस में पोलिंग टीमों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव कमीशन पंजाब की हिदायतों पर 15 और 16 फरवरी को 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांगों का मतदान पोलिंग स्टाफ की टीमों द्वारा उनके घर जाकर करवाया जाएगा।
इस मौके पर तहसीलदार मनमोहन कौशिक, नायब तहसीलदार गुरदीप सिंह, सुपरवाइजर परमिंदर सिंह, शहाब अहमद, प्रिंसिपल विनोद कुमार, कंवलप्रीत सिंह कलसी, प्रिंसिपल हरप्रीत सिंह, एएफएसओ बेअंत सिंह, गुरदीप सिंह, प्रिंसीपल संजीव कुमार मैनी, बलजिंदर कौर, ईओ अशोक कुमार, गुरमुख सिंह, संदीप सिंह, प्रिंसिपल हरकेश लाल, प्रिंसिपल गुरविंद्रजीत सिंह, जतिन सिंगला, रमिंदर सिंह, मुकुल अग्रवाल, सुभाष कुमार व सुखदेव शेरपुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें