जगरांव। कुक्कड़ चौक के नजदीक रहने वाली एक नाबालिग से 30 वर्षीय ताया के बेटे ने दुष्कर्म किया। पीड़िता और आरोपी एक ही घर में रहते हैं। थाना बस स्टैंड चौकी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ताया के बेटे ने उसे जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया है। जब वह घर में अकेले होते थे तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था। कुछ दिन पहले उसकी मौसी की बेटी उनके पास आई थी। आरोपी ने उसे भी कमरे में लाने के लिए। इसके बाद इसकी जानकारी घरवालों को दी। परिजनों ने सोमवार को एसएसपी चरनजीत सिंह सोहल को मामले की शिकायत दी है।
बस स्टैंड चौकी प्रभारी कमलदीप कौर ने बताया कि आरोपी तकरीबन एक साल से चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था।