फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : सब्जी खरीदने जा रही महिला को शातिरों ने बातों में उलझाकर उतारीं सोने की चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। घर से सब्जी खरीदने के लिए जा रही अधेड़ महिला को बातों में उलझाकर नौसरबाजों ने सोने की चूड़ियां उतार लीं। उनके जाने के बाद महिला को अपने साथ हुई घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना डिविजन चार की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के बाद दो सप्ताह बाद तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। यह मामला पुलिस ने राजिंदर कौर की शिकायत पर दर्ज किया है। एएसआई प्रेम लाल ने बताया कि 28 जून की सुबह 10.30 बजे वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई थी। वहां से बाहर आने के बाद वह दरेसी ग्राउंड होते हुए हनुमान मंदिर के पास सब्जी खरीदने जा रही थी। मंदिर के पास उसके पास दो युवक आए। दोनों ने उससे पूछा कि उन्हें अंबाला जाना है, उसके लिए उन्हें बस या ट्रेन कहां से मिलेगी। इस पर राजिंदर कौर ने उनसे कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। युवकों ने उन्हें फिर इधर-उधर की बातों में उलझा लिया। उनसे विदा लेने से पहले एक युवक प्यार से गले लग गया। उसी समय उसके दूसरे साथी ने उनके हाथ में पहनी सोने की चूड़ियां उतार लीं। राजिंदर कौर के बेटे रविंदरपाल ने बताया कि वह और उसका भाई रेलवे स्टेशन पर लेबर का काम करते हैं। नौसरबाजी का पता चलने पर वह लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से बात करने पर पता चला कि दोनों नौसरबाजों के साथ एक तीसरा युवक भी था, जो दूर खड़ा था। प्रेम लाल ने बताया कि वारदात के बाद वे लोग पैदल ही शिवपुरी चौक की तरफ निकल गए। रास्ते में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों की फुटेज मिली है। मगर उसमें किसी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। फुटेज को साफ करने के लिए साइबर सेल टीम की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें