फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखबाग को दिया ओपी मुंजाल का नाम

Mon, 07 Dec 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गज कंपनी हीरो साइकिल्स लिमिटेड ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटीज (सीएसआर) के तहत शहर में आउटडोर कल्चर को विकसित करने के मकसद से रखबाग पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस रकम से जहां बाग की फिजा बदलने की कोशिश की जा रही है, वहीं दो दशक के बाद बच्चों की पसंदीदा ट्वाए ट्रेन ने भी दौड़ना शुरू कर दिया है। सोमवार को मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया और डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल ने बाग में आयोजित एक समारोह के दौरान ट्रेन लुधियानवियों को समर्पित की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर ने एलान किया कि अब से बाग का नाम हीरो साइकिल के संस्थापक ओम प्रकाश मुंजाल के नाम पर होगा। उन्होंने कहा कि हीरो साइकिल्स के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने इस बाग का कायाकल्प करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। बाग में ट्रेन के अलावा साइकिल एवं वाकिंग ट्रैक और आर्गेनिक फूड कार्नर भी बनाया गया है।
डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल ने कहा कि निगम के सहयोग से शहर के अन्य पार्कों का भी कायाकल्प किया जाएगा। इस अवसर पर निगम के कार्यकारी आयुक्त घनश्याम थोरी, संयुक्त आयुक्त पीएस घुम्मण, हीरो साइकिल्स के एमडी एसके राय, अशोक बावा, लुधियाना वॉकर वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन रमेश चंद्र दुग्गल, राल्सन इंडिया के एमडी संजीव पाहवा और रणजोध सिंह समेत कई अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें