फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सुनाम में दो दलित परिवारों के न्याय के लिए उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
तूर बंजारा और कनोई मामलों में सिस्टम पर उठाए सवाल, दामन थिंद बाजवा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन

तूर बंजारा मामले में जमानत रद्द कराने और कनोई मामले की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम। संगरूर जिले के तूर बंजारा और कनोई गांव से जुड़े दो मामलों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष दामन थिंद बाजवा ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि दोनों मामलों में दलित परिवारों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया।
दामन बाजवा के अनुसार, तूर बंजारा मामले में गुलजार सिंह ने मृत्यु से पहले दिए बयान में पांच लोगों के नाम लिए थे। आरोप है कि इनमें से एक नाम एफआईआर दर्ज होने से पहले ही हटा दिया गया, जबकि बाकी चार आरोपियों को पीड़ित पक्ष को सूचना दिए बिना जमानत मिल गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों के जेल से बाहर आने पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाने से परिवार में डर का माहौल है। बाजवा ने आरोप लगाया कि परिवार अपने ही घर में जाने से कतरा रहा है।
विज्ञापन


कनोई मामला: अंतिम संस्कार को लेकर गंभीर आरोप
कनोई गांव के 23 वर्षीय सनमदीप सिंह उर्फ सनी की मौत को लेकर भी दामन बाजवा ने कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक और उसके दादा को मोबाइल विवाद में 20 दिन तक जेल में रखा गया था। सनी की मौत के बाद न्याय की मांग कर रही उसकी मां को थाने में बंद कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक के शव को लावारिस बताकर सरपंच के समर्थक को फर्जी रिश्तेदार के रूप में पेश किया गया और संगरूर में चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाजवा ने मामले में राजनीतिक रंजिश का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


सीबीआई जांच और हाईकोर्ट जाने की तैयारी
दामन थिंद बाजवा ने कनोई मामले में युवक की मौत और अंतिम संस्कार की परिस्थितियों की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज से जांच करवाने की मांग की। वहीं, तूर बंजारा मामले में पीड़ित पक्ष को सूचित किए बिना दी गई जमानत को चुनौती देने और उसे रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही। उन्होंने दोनों परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें