फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34.4 एमएम बारिश ने दी उमस से राहत

Tue, 26 Jul 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में हुई झमाझम बारिश के बीच टैफिक निकालता पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली वहीं शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। एकदम तेज बारिश ने ट्रैफिक की रफ्तार भी थाम दी। करीब डेढ़ घंटे में 34.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। 
विज्ञापन


पीएयू स्थित मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश हो सकती है।

शहर में दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार दोपहर दो बजे के आसपास झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब सवा तीन बजे तक चली बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें