फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग का बीज स्टोर पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने किसान की शिकायत पर पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी गेट नंबर एक के सामने बराड़ बीज स्टोर पर मंगलवार को छापामारी की। विभाग की तरफ से स्टोर में रखे बीजों के सैंपल लिए गए। वहीं बिल बुकों को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। उक्त बीज स्टोर संचालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

चीफ एग्रीकल्चर अफसर डॉ. नरिंदर सिंह बैनीपाल ने बताया कि कुछ समय से विभिन्न किसान यूनियन की तरफ से शिकायत की जा रही थी कि एक स्टोर मालिक किसानों को ज्यादा दाम लेकर नकली बीज बेच रहा है। इसी मामले को लेकर एक किसान ने डीसी प्रदीप अग्रवाल को भी शिकायत भेजी थी। इसमें किसान ने बताया कि उसे पीआर 128 किस्म का बीज दो सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया गया है। इस शिकायत के आधार पर मंगलवार को उक्त दुकान पर छापामारी की गई है। मौके पर पीआर 128, पीआर 129 किस्म के बीज और बिल बुक बरामद की गई। सभी बीज के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने साफ किया किसानों को घटिया किस्म के बीज या फिर खाद देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें