फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में राज्य सभा सदस्य को दिखाई काली झंडियां

Wed, 18 Nov 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढलाडा के गुरुद्वारा में बुधवार को शिरोमणि अकाली दल की जिला स्तरीय बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें जा रहे राज्य सभा सदस्य बलिंवदर सिंह भूंदड़ को शिरोमणि अकाली दल मान के नेताओं ने काली झंडियां दिखाकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसे देखते पुलिस ने अकाली दल (अ) के किसान विंग के अध्यक्ष ज्ञान सिंह गिल और बलवीर सिंह बछोआना को हिरासत में ले लिया।

शिरोमणि अकाली दल की ओर से 23 नवंबर कोे बठिंडा में सद्भावना रैली आयोजित की जा रही है। इसके तहत एक लाख से ज्यादा लोगों को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अकाली नेताओं की ओर से बैठकों का दौर लगातार जारी है। शिरोमणि अकाली दल के महासचिव व राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड बैठक हाल में अंदर जाने लगे तो शिरोमणि अकाली दल (अ) के जिला नेता राजिंदर सिंह जवाहरके व राजविंदर सिंह द्वारा भूंदड़ को काली झंडियां दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते डीएसपी राजवीर सिंह बोपाराय की अगुवाई में सिटी पुलिस मुखी सर्वजीत सिंह चीमा ने अकाली दल मान के नेताओं को हिरासत में ले लिया। बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि पंजाब में आज भी ऐसे व्यक्ति हैं, जो माहौल खराब करना चाहते हैं। इस दौरान बुढलाडा के विधायक चतिंन सिंह समाओ, हरबंत सिंह दातेवास, जिला योजना कमेटी के प्रेम अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह बनावाली मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें