फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में किसी के साथ कोई समझौता नहीं : रामूवालिया

Fri, 08 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/खन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया शुक्रवार शाम निजी दौरे पर खन्ना पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में रामूवालिया ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा पंजाब में किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं यूपी में रहने वाले पंजाबी भाईचारे से अपील करता हूं कि वह खुलकर सामने आएं। मुझसे मिले और अपनी समस्या मुझसे सांझा करें। हरियाणा में दिए गए विवादित बयान पर बलवंत सिंह ने कहा कि मेरे कहने का मतलब यह था कि एक शहीद परिवार को 20 लाख रुपये की मदद एक मजाक है। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है तो एक शहीद का दर्जा खिलाड़ी से कहीं ऊपर है।

पंजाब सरकार की तरफ से दी जाने वाली राशि पर बलवंत सिंह ने कहा कि मैं पंजाब की सियासत से संन्यास ले चुका हूं, इसलिए पंजाब सरकार के मामले में दखल नहीं दूंगा। इस मौके पर निर्मल सिंह, प्रेमचंद बख्शी, डॉ. हरजीत सिंह ढिल्लों, गुरचरणजीत सिंह, भजन सिंह और सुखविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें