फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना की छह नगर परिषदों पर कांग्रेस का कब्जा, रायकोट में किया क्लीन स्वीप, सभी 15 सीटें जीतीं

Wed, 17 Feb 2021 07:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना के जगरांव से जीते कांग्रेस उम्मीदवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना के छह नगर काउंसिल के चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम फहरा दिया है। नगर काउंसिल रायकोट में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया, यहां से कांग्रेस से 15 प्रत्याशी विजयी रहे है। वहीं दोराहा में भी कांग्रेस ने कुल 11 वार्ड में नौ पर जीत हासिल की है।

विज्ञापन


मुल्लांपुर दाखा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा है तो साहनेवाल उपचुनाव में शिअद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। छह नगर काउंसिल के 114 वार्ड में से भाजपा के सिर्फ दो प्रत्याशी जीत हासिल कर सके। 

नगर काउंसिल खन्ना, जगरांव, समराला, रायकोट, दोराहा और पायल में मतदान हुआ था। नगर काउंसिल मुल्लांपुर दाखा में एक और साहनेवाल में एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी हुआ था। कुल 114 वार्ड पर सभी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को खड़ा किया था। कांग्रेस के 82 प्रत्याशी विजयी हुए है तो अकाली दल के 16, आजाद 11, आप तीन और भाजपा के दो प्रत्याशी विजयी हुए।
विज्ञापन


नगर काउंसिल खन्ना के  कुल 33 वार्डों में से कांग्रेस ने 19, शिअद ने छह, आजाद प्रत्याशियों ने चार, आम आदमी पाटी ने दो और भाजपा ने दो सीट पर जीत हासिल की।  

जगरांव के कुल 23 वार्डों में से कांग्रेस के 17 प्रत्याशी, शिअद का एक और पांच निर्दलीय प्रत्याशी जीते। समराला के कुल 15 वार्ड में से 10 पर कांग्रेस और पांच पर अकाली दल के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। रायकोट के सभी वार्ड 15 वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने विजयी पताका फहराई। 

दोराहा के कुल 15 वार्डों में से 11 में कांग्रेस, दो में शिअद, एक में आजाद और एक में आप प्रत्याशी जीता। पायल की कुल 11 सीटों में कांग्रेस ने नौ, शिअद ने एक और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट हासिल की। मुल्लांपुर दाखा के एक वार्ड में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीता। वहीं साहनेवाल के एक वार्ड में उपचुनाव में शिअद प्रत्याशी ने जीत हासिल की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें