फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशम पातशाह के चालीस सिंहों की याद में मेला माघी आज

Tue, 14 Jan 2014 10:48 AM IST
अमर उजाला,मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चालीस सिंहों की याद में लगने वाला ऐतिहासिक मेला माघी के मौके पर 14 जनवरी को जहां एक तरफ लाखों की तादाद में संगत ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर शहीदों को नमन करेगी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ शिअद-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस, पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब समेत विभिन्न दलों की सियासी कांफ्रेंसों में एक-दूसरे पर खूब छींटाकाशी करते हुए सियासी तीर चलाए जाएंगे।

मेले में होने वाले सियासी कुरुक्षेत्र के लिए मैदान सजकर तैयार हो गए हैं। शिअद-भाजपा गठबंधन की कांफ्रेंस में जहां राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए लोगों को लुभाने की कोशिश की जाएगी, वहीं कांग्रेस तथा सांझा मोर्चा की कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम ड्रग तस्करी में आने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन


भाकियू (लक्खोवाल) की कांफ्रेंस में किसानी मुद्दे चर्चा में रहेंगे तो ईटीटी अध्यापक यूनियन की कांफ्रेंस में मांगों को लेकर आवाज बुलंद की ही जाएगी। साथ ही राज्य सरकार का जन विरोधी चेहरा बेनकाब किया जाएगा।

शिअद (मान), बावरिया समाज संगठन, बसपा द्वारा की जाने वाली कांफ्रेंसों में भी राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव निकट होने के चलते सभी दलों द्वारा इस बार की मेला माघी कांफ्रेंस को पहले की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण निगाहों से देखा जा रहा है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि कांग्रेस की कांफ्रेंस में जहां बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया जाएगा वहीं बिक्रम मजीठिया का नाम ड्रग तस्करी में आने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इसके अलावा मौजूदा सरकार द्वारा चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे न करने का मुद्दा भी अहम होगा।

पीपीपी के अध्यक्ष तथा पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि सांझा मोर्चा की कांफ्रेंस में महंगाई, बेरोजगारी, अनपढ़ता, भ्रष्टाचार का मुद्दा तो उठाया ही जाएगा।

साथ ही शिअद-भाजपा सरकार के कार्यकाल में हो रही नाइंसाफी तथा ड्रग तस्करी का मुद्दा भी मुख्य होगा। इसके अलावा इस कांफ्रेंस में कुछ खास घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

शिअद के हलका इंचार्ज कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने बताया कि गठबंधन की कांफ्रेंस में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य व उपलिब्धयां मुख्य मुद्दा होगा।

वहीं, विपक्ष दलों की कमजोरियों के अलावा आगामी लोक सभा चुनाव भी अहम मुद्दा रहेगा। लोक सभा चुनाव से पहले होने वाली यह विशाल कांफ्रेंस ही आगामी चुनाव का भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन


मनप्रीत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा
कांफ्रेंसों की पूर्व संध्या पर पीपीपी अध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने कांफ्रेंस स्थल का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें