फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोधरा और 84 के दंगों में कोई मेल नहीं : बादल

Fri, 31 Jan 2014 07:57 AM IST
अमर उजाला, मलोट/मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि 1984 में सिख दंगों व गुजरात में हुए गोधरा दंगों की तुलना करना पूरी तरह से गलत है। इन दोनों में जमीन आसमान का अंतर है।
विज्ञापन


वीरवार को यहां संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के गोधरा में दुखद हिंसक दंगे हुए थे जबकि 1984 के सिख दंगे केंद्र सरकार के इशारे पर किए गए थे। दंगे हमेशा दो समुदायों में हुई हिंसा को कहते हैं जबकि 1984 में केंद्र सरकार के अपनी पूरी ताकत लगाकर सिखों को खत्म करने की साजिश रची थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1984 के दंगों के बाद हुई विभिन्न जांचों ने भी कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हुए कत्लेआम का दोषी ठहराया था। सबूतों के बावजूद सभी दोषी आजाद घूम रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ कोई भी कदम उठाने के बजाय उन्हें उच्चपदों से सम्मानित कर रही है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने फिलिपींस जैसे देश में पंजाबी नौजवानों की हो रही हत्याओं पर चिंता प्रगट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को विदेशों में बसते पंजाबी नौजवानों की जानमाल की सुरक्षा के जरूरी कदम उठाने चाहिएं। केंद्र सरकार की जिम्मेवारी है कि वह विश्व भर में बसते देशवासियों की सुरक्षा के उचित कदम उठाए।

इससे पहले संगत दर्शन के दौरान विभिन्न वार्डों में संगत दर्शन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी पहल प्रदेशवासियों का बेहतर जीवन बनाना है। बादल ने कहा कि उनकी केंद्रीय राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है और वे भविष्य में भी प्रदेश व प्रदेशवासियों की सेवा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य के लोगों की सेवा करके बहुत संतुष्ट हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मलोट की सीवरेज समस्या के समाधान के लिए योजना तैयार कर रही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों की एक टीम इस समस्या के समाधान के लिए लगा दी है, जो शहर का सर्वेक्षण करके इसका हल निकालेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर का सब डिवीजनल राजकीय अस्पताल शीघ्र ही नवीनतम तकनीकों से लैस किया जाएगा ताकि 24 घंटे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सके।

अस्पताल में बढ़िया डाक्टर नियुक्त किए जाएंगे। ब्लड बैंक भी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पत्नी स्वर्गीय सुरिंदर कौर का इस शहर से खास लगाव था। उनकी इच्छा अनुसार मलोट को एक माडल शहर के तौर पर विकसित करने के लिए वे वचनबद्ध हैं।

इस मौके पर सांसद शेर सिंह घुबाया, विधायक हरप्रीत सिंह, चेयरमैन पंजाब एग्रो फूड ग्रेन कार्पोरेशन जत्थेदार दियाल सिंह कोलियावाली, उपायुक्त परमजीत सिंह, स. बसंत सिंह कंग चेयरमैन, प्रधान राम सिंह आरेवाला, दिनेश गर्ग जिला प्रधान, प्रवीन जैन, बिल्लू शर्मा, राकेश धींगडा जिला प्रधान भाजपा, मनोहर लाल नागपाल, संजीव नागपाल, अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें