फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में ग्रिड को आग, करोड़ों का नुकसान

Sat, 10 May 2014 10:51 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा-कोटकपूरा मार्ग स्थित गांव सिंघावाला में पंजाब राज्य ट्रांसमिशन निगम के 220 केवीए ग्रिड सब स्टेशन को दोपहर तकरीबन ढाई बजे अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


ग्रिड के एक बड़े ट्रांसफार्मर के अलावा पूरा कंट्रोल रूम जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए मोगा के अलावा अन्य शहरों से फायर ब्रिगेड गाड़ियां मंगवाई गईं और करीब दो घंटे बाद में आग पर काबू पाया गया। ट्रांसको आधिकारियों की तरफ से करोड़ों रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया है। सब स्टेशन को आग लगने की घटना से इस ग्रिड से मोगा और कई गांवों के अलावा फिरोजपुर, मुक्तसर, बाजाखाना (फरीदकोट) जिलों को मिलने वाली बिजली ठप हो गई।

ग्रिड इंचार्ज एडिशनल निगरान इंजीनियर दर्शन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पूरा जल गया है और अब मोगा समेत दूसरे जिलों के क्षेत्र को सप्लाई कम से कम 15 दिन प्रभावित रहेगी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का कोई अंदाजा नहीं लेकिन यह करोड़ों में हो सकता है। कंट्रोल रूम की सभी केबलों सड़ने से भारी मुश्किल आ गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय थाना चड़िक के एसएचओ जगदीश लाल को कंपनी के आधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल रूम में स्पार्किंग होने बाद में ट्रांसफार्मर से धमाका निकलने बाद से देखते ही आग की लपटें निकलनी पड़ीं। ड्यूटी पर तैनात मुलाजिमों ने मोगा फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो उन्होंने आग पर काबू पाया। दूसरे शहरों की फायर ब्रिगेड गाड़ियां को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन (पावरकॉम) फरीदकोट सर्कल के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (एसई) महिंदर सिंह बराड़, बाघापुराना के एडिशनल निगरान इंजीनियर कुलवंत सिंह धंमू, कार्यकारी मजिस्ट्रेट (तहसीलदार) लखीवीर सिंह गिल, डीएसपी सिटी जसपाल सिंह ढिल्लों के अलावा पावरकॉम और ट्रांसको कंपनियों के सीनियर अधिकारी मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें