फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगोड़ा कैदी डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने जेल से पेरोल के बाद भगौड़े कैदी को गिरफ्तार कर उसके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद की है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर की सीमा पर चार दिन पहले फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 1.10 लाख रुपये की लूट में शामिल आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सीआईए पुलिस ने मोगा-जगरांव और लुधियाना में लूटपाट करने वाले 5 सदस्यीय गिरोह को बेनकाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
जिले के एसपी (आई)राजेश्वर सिंह सिद्धू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सिटी पुलिस ने पैरोल पर आने के बाद भगोड़ा हुए कैदी अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी कोट ईसे खां हाल आबाद बस्ती साधांवाली को गिरफ्तार कर उसके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। उसके पास से तस्करी के लिए इस्तेमालकी जा रही मोटर साइकिल भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन


आरोपी अवतार सिंह उर्फ तारी के खिलाफ थाना सिटी साउथ में चार वर्ष पहले भुक्की का केस दर्ज था। इसमें अदालत ने उसे 10 वर्ष की कैद और एक लाख रुपये जुर्माना किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी तकरीबन साढ़े 3 वर्ष कैद काट चुका था, और इसी दौरान बीते वर्ष दिसंबर माह में पैरोल पर आया। वह वापस जेल नहीं गया और भगौड़ा हो गया था। थाना सिटी पुलिस प्रमुख जसवरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर दोसांझ रोड पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी को डेढ़ किलो अफीम समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीती 21 जुलाई को शहर की सीमा पड़ते गांव संधूआ वाला के पास सेंटरिंक फाइनेंस कंपनी अमृतसर रोड, मोगा के कर्मी सिद्धार्थ गौतम निवासी साहपुर राजेड़ा जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश)से 1.10 लाख रुपये छीन कर फरार हुए गिरोह के सभी 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें