फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा-मानसा रोड पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 12 Jun 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुर्ज राठी में लग रहे एक निजी कंपनी के टावर को आबादी से बाहर ले जाने की मांग को लेकर एक्शन कमेटी व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा डकौंदा की अगुवाई में गांव भाईदेसा के मुख्य अड्डे पर लोगों ने रोष धरना दिया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह दियालपुरा ने कहा कि एक निजी कंपनी की ओर से गांव में आबादी क्षेत्र में टावर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बार बार कहने के बावजूद कंपनी अधिकारी नहीं मान रहे। इस पर शुक्रवार को फिर किसान जत्थेबंदियों व गांव वासियों ने सड़क पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे जोगा के तहसीलदार ने भरोसा दिलाने के बाद धरना उठाया गया।

किसान नेता महेंद्र सिंह भैणीवाघा व जसपाल सिंह उभ्भा ने चेतावनी दी कि अगर कंपनी ने गांव की आबादी में से टावर को न हटाया तो उसके खिलाफ बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन और कंपनी की होगी। इस मौके किसान नेता राज सिंह अकलिया, रूलदू सिंह, बलवीर सिंह, बलविंदर शर्मा, लाभ सिंह ख्याला, अमरीक सिंह बुर्ज राठी, भोला सिंह बुर्ज राठी, ओमकार सिंह, जगदेव सिंह व सुखवीर सिंह खारा आदि हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें