फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गीतों की झंकार और भंगड़े ने मचाई धूम

Mon, 25 Nov 2013 11:03 PM IST
अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी विरसे को संभालने के प्रयास में जुटे सभ्याचारक व समाजसेवा मंच द्वारा रविवार को स्थानीय खालसा हाई स्कूल में 9वां ‘मेला मानसा दा’ करवाया गया।
विज्ञापन


इसमें कलाकारों ने गायकी, गिद्दे और भंगड़े आदि के जरिये अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए पंजाबी सभ्याचार की छटा बिखेरी। रविवार सुबह 11 से देर शाम तक चले इस मेले में पंजाबी गायकों ने अपनी कला का लोहा मनवाया।

समागम की अध्यक्षता पूर्व विधायक व जिला योजना कमेटी के चेयरमैन मंगत राय बंसल की पत्नी मंजू बंसल ने की, जबकि विशेष मेहमान के तौर पर एसएस ग्रुप आफ गर्ल्स कालेज भीखी के डायरेक्टर सोमनाथ मेहता ने शिरकत की। इस अवसर पर डायरेक्टर सोमनाथ मेहता ने सभ्याचारक मंच के नौजवानों को मेले की बधाई दी।  
विज्ञापन


इस दौरान फाइन टोन कंपनी के मालिक  राजिंदर सिंह, स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट हरसुमीत कौर, शूटिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके सेंट जेवियर स्कूल मानसा के खिलाड़ियों समेत समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली संस्था सेवा भारती के संजीव पिंका और उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया।

स्कूली विद्यार्थियों ने मलवई गिद्दा और भंगड़ा, कविशरियां, गिद्दे, भंगड़े, भंड व सोलो डांस पेश करके दर्शकों का मन मोहा तथा पंजाबी लोक बोलियों से पंजाबी सभ्याचार की याद ताजा करवाई। इसके बाद विशेष तौर पर पहुंचे गायक कलाकार अमृत पाल हैरी, कवीशरी में सुखराज प्रीत, जग्गा सुरतिया व मनमीत भट्टी ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मोहित किया। मेले में प्रसिद्ध कलाकार ‘सुरिंदर लाड़ी’ ने अपने अंदाज व मधुर आवाज के बल पर घंटों तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किए रखा। मेले दौरान बच्चों द्वारा गतके की पेशकारी करके वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


मंच संचालन कुलदीप सिंह धालीवाल व हरदीप सिद्धू ने बेहतरीन अंदाज से किया। इस मौके मंच के सरपरस्त एडवोकेट विजय सिंगला, कुलदीप धालीवाल, इंदरपाल सिंह, राकेश गर्ग, अशोक बंसल, हरदीप सिद्धू, जसविंदर चन्नी, परमजीत सिंह दइया, तरसेम सेमी व संजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें