फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को वर्दियां बांटी

Mon, 25 Nov 2013 11:42 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गांवों के विकास व जीवनस्तर ऊंचा उठाने में एनआरआई समाज की ओर से दिया जा रहा योगदान प्रशंसनीय है। इस सहयोग को और बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि गांवों को भी शहरों की तरह मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन


यह विचार जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान पवन दीवान ने गांव चमिंडा के सरकारी प्राइमरी स्कूल में आयोजित एक समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर उसी गांव के निवासी और एनआरआई सुरिन्दर सिंह रूपा ने बच्चों को वर्दियां, बैग व अन्य सामान बांटा।

दीवान ने कहा कि विदेशों में बसने वाले पंजाबियों का गांवों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। ये एनआरआई पंजाब की मिट्टी में ही पले बढ़े हैं और यहां से उनका गहरा रिश्ता है। वे गांवों की समस्याओं से वह भलिभांति परिचित हैं। ऐसे में सरकार के साथ-साथ इनका योगदान भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि एनआरआई सुरिन्दर रूपा हर साल गांव आने पर यहां बच्चों में कापियां, किताबें, बैग व वर्दियां आदि बांटते हैं। इस अवसर पर पंचायत की ओर से पवन दीवान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच योगा सिंह, कैप्टन श़िगारा सिंह, जत्थेदार राजिंदर सिंह, निर्मल सिंह, अमोलक सिंह, अमरजीत सिंह डेनमार्क भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें