फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने के लिए गए दो सगे भाई डूबे

Tue, 08 Jul 2014 10:49 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से निजात पाने के लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ गिल नहर में नहाने के लिए गए दो सगे भाई सिधवां नहर में मंगलवार की दोपहर को डूब गए।
विज्ञापन


दोनों के चिल्लाने के बाद वहां मौजूद गोताखोरों ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों की पहचान क्वालिटी चौक के पास एक बेहड़े में रहने वाले भोला (8) व धर्मवीर(7) के रूप में हुई है।

गोताखोरों ने भोला को तो बचा लिया, जबकि वह धर्मवीर को नहीं बचा सके। पुलिस गोताखोरों की मदद से धर्मवीर की तलाश करने में जुटी हुई थी।

मंगलवार दोपहर करीब चार बजे भोला व उसका भाई धर्मवीर अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे। वे अक्सर नहाने के लिए नहर में चले जाते थे। मंगलवार दोपहर को धर्मवीर का पैर स्लिप कर गया और वह नहर में डूबने लगा। भोला तैराकी जानता था और वह धर्मवीर को बचाने के लिए नहर में कूद गया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह भी डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद गोताखोरों ने दोनों को डूबते हुए छलांग लगा दी। उन्होंने भोला को तो बचा लिया, लेकिन धर्मवीर का उन्हें पता नहीं चला। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मंगलवार की रात तक गोताखोरों की मदद से धर्मवीर का पता लगाने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें