फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबियत की खुशबू के बीच बॉलीवुड ठुमकों में झूमे खेल प्रेमी

Sat, 14 Dec 2013 11:00 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कप कबड्डी के समापन समारोह में शनिवार की देर शाम रंगबिरंगी लाइटों से नहाए गुरु नानक स्टेडियम में पंजाबियत की खुशबू और बालीवुड के ठुमकों के बीच हजारों की संख्या में पहुंचे खेल प्रेमी जमकर झूमे।
विज्ञापन


कबड्डी के जोश के बीच गीत संगीत के  तड़के ने इस शाम को यादगार बना दिया। मंच पर जहां बालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने अंदाज में परफार्म किया, वहीं गतका पार्टी ने भी हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर सभी को चकित कर दिया। इसके अलावा पंजाबी गायकों लखविंदर वडाली, रोशन प्रिंस, जसविंदर नरूला के अलावा पाक गायिका परीहा परवेज ने अपनी आवाज से समां बांध दिया।

बालीवुड अदाकार रणवीर सिंह ने रामलीला फिल्म वाले विशेष मोटरसाइकिल रिक्शा पर मैदान में एंट्री ली। मैदान का चक्कर लगाकर पूरे माहौल में जोश भर दिया। उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गानों पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


पाक गायिका परीहा परवेज की आवाज ने स्टेडियम का माहौल और दो गुना मनोरंजन किया। उनके द्वारा गाए वे मैं तेरे नाल नचना वे रांझना, जेहड़ा पीछे मुड़ के देखे ओहदी शामत आई है, मेरा लोंग गवाचा गाना गाते ही पूरा स्टेडियम झूम उठा। सूफी गायक लखविंदर वडाली ने आते बोले सो निहाल से शुरुआत की।

जुगनी लैंदी नाम साईं का गाने पर माहौल और भी खुशनुमा हो गया। वेले दो ही माड़े ने, इक तेरे आन तो पहला इक तेरे जान तो यारा, तुसी फुल्ला वरगे हो सांब के रखिए गाने पर स्टेडियम में मौजूद सभी युवा नाचने पर मजबूर हो गए। मास्टर सलीम के नैना दे नैना दे गाने, ढोल जगीरों दा, पर पब्लिक झूम उठी।

गतका पार्टियों के हैरतअंगेज स्टंट देख सभी लोग हैरान रह गए। जसपिंदर नरूला का गाना मुंड तू है पंजाबी सोहना, नचदी दे खुल गए बाल, अल्ला करे दिन न चढ़े। पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने ओ पंजाबी बोले न मैं इंग्लिश विच अड़दा सी गाने पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

सिक्योरिटी तोड़ स्टेज तक आ पहुंचा व्यक्ति
वर्ल्ड कप कबड्डी के दौरान जब जसपिंदर नरूला का गाना चल रहा था तो एक व्यक्ति अचानक स्टेज पर आ गया। उसने गाने में खलल डालने का प्रयास किया और वीवीआईपी स्टेज की तरफ मुंह कर अपशब्द कहे। व्यक्ति को स्टेज तक पहुंचा देख स्टेडियम में मौजूद सभी पुलिस मुलाजिम उसे पकड़ने भागे। करीब एक दर्जन पुलिस मुलाजिम उसे काबू कर ले गए। पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें