फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1067 बच्चों को 44 लाख की स्कालरशिप

Wed, 04 Nov 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट की ओर से पंडित जवाहर लाल नेहरू की 126वें जन्म दिवस पर केंद्र में छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों मुख्यातिथि रहे। ट्रस्ट के प्रधान राकेश भारती मित्तल ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। ढिल्लों ने मानवता के उत्थान में बेहतर कार्य करने के लिए पटना के प्रोफेसर आनंद कुमार और गुरदासपुर के बाबा आया सिंह को सतपाल मित्तल नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन


डॉ. प्रदीप भारद्वाज और उषा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान 1067 बच्चों को 44 लाख रुपये की स्कालरशिप दी गई। खालसा कॉलेज फॉर वुमन सिविल लाइन को 20वीं इंटर कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता में बेहतर स्थान हासिल करने पर नेहरू ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें