फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार न हुए तो रोकेंगे ट्रेनें : राधे कृष्ण

Fri, 07 Feb 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पार्षद के पति द्वारा अपने साथियों के साथ मिल भाजपा के वार्ड नंबर 16 के पार्षद राधे कृष्ण पर हमला करने के आरोपों के बाद अब भी इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


 पुलिस की कुछ टीमें इलाके में ही डेरा जमाए बैठी हुई हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो। शुक्रवार को भी पार्षद राधे कृष्ण के समर्थक उनके पास आते रहे। कुछ समर्थक दफ्तर के बाहर इकट्ठे रहे और अगली कार्रवाई के बारे में बातें करते रहे। पार्षद राधे कृष्ण ने पुलिस को चेतावनी नहीं दी कि अगर शुक्रवार रात तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो दिल्ली हाईवे पर जाम लगाया जाएगा।

इसके अलावा दिल्ली रेलवे लाइनों पर धरना देकर ट्रेनें रोकी जाएंगी। प्रदर्शनकारियों द्वारा हमले में घायल हुए थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ ड्यूटी पर वापस लौटे। उन्होंने इलाके का दौरा कर शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस ने पार्षद राधे कृष्ण की शिकायत पर पूर्व पार्षद के पति गुरप्रीत सिंह उर्फ काका, मंदीप सिंह, छोटू, मुन्ना, दुबे व सात अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है।

राधे कृष्ण ने कहा कि आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। करीब डेढ़ महीने पहले उनके दफ्तर पर आरोपियों ने हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर रही है। अगर पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो शायद यह वारदात न होती। वीरवार देर रात को वे अपने साथी राजू भाई पटेल के साथ मोटरसाइकिल पर दफ्तर के बाहर पहुंचे तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने अपने घर में घुस कर अपनी जान बचाई।

मुख्य आरोपियों को जल्द पकड़े पुलिस
पार्षद राधे कृष्ण, पार्षद विश्वनाथ तिवारी व अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मुख्य आरोपी गुरप्रीत काका, मंदीप सिंह व अन्य आरोपियों को पुलिस जल्द पकड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में ढीली कार्रवाई कर रही है। दोनों पार्षदों ने कहा कि आरोपी गुरप्रीत काका व उसके साथी पहले भी उन पर हमला कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

इलाके में दहशत का माहौल
वारदात होने के चौबीस घंटे बाद भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग गोलियों की आवाज से इस कदर डरे हुए हैं कि वे घर से बाहर जाने में भी हिचकिचा रहे हैं। पुलिस के करीब तीस मुलाजिम इलाके पर नजरें गढ़ाए जमा हुए हैं। पुलिस के कुछ मुलाजिम सादी वर्दी में इलाके में तैनात हैं।

फरार आरोपियों को भी जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार : एसएचओ
थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने कहा कि देर रात पार्षद राधे कृष्ण पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी गुरप्रीत काका और उसके कुछ साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इलाके में शांति बरकरार रखे और पुलिस के साथ सहयोग करें। किसी पुलिस मुलाजिम के साथ धक्का मुक्की नहीं है। प्रदर्शनकारियों द्वारा उत्पात मचाए जाने के दौरान उनके सिर पर पत्थर लगा है जिस वजह से वे भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें