फोर्टिस अस्पताल में बुधवार को तंदरूस्त दिल पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें
105 से अधिक मरीजों एवं उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। अस्पताल के माहिर
डाक्टरों की टीम ने उपस्थित लोगों को दिल की बीमारियों, इलाज, परहेज,
सावधानियां इत्यादि से अवगत कराया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आस्ट्रेलिया
से आए दिल के डाक्टर संदीप चोपड़ा ने की।
चोपड़ा ने दावा किया कि
दिल की बीमारी विश्व में मौतों का बड़ा कारण है। एक लाख लोगों में से 193
दिल की बीमारी से मरते हैं। सर्दी के मौसम में दिल के रोगियों को अतिरिक्त
सावधानी रखना जरूरी है। उन्होंने लोगों को व्यायाम करने और संतुलित आहार
लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर विवान सिंह गिल
समेत कई माहिर भी मौजूद रहे।