फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर से घर जा रही युवती से गैंगरेप

Thu, 25 Jun 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्लर से काम सीख कर घर जा रही एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने दुराचार किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को किसी को न बताने की धमकियां देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना हैबोवाल की पुलिस ने ऋषि नगर निवासी सन्नी और संदीप के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सन्नी अब भी फरार है। पुलिस ने संदीप को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

जांच अधिकारी वरिंदर चोपड़ा ने कहा कि पीड़िता एक पार्लर पर काम सीख रही थी। बुधवार को वह पार्लर से अपने घर जा रही थी। रास्ते में संदीप ने उसे पीछे से आवाज लगाई और कहा कि उनकी रिश्तेदार उसे बुला रही है। जब वह संदीप की रिश्तेदार के बुटीक में गई तो वहां सन्नी मौजूद था। दोनों ने उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें