फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में कूड़े से मिला कटा हुआ पैर

Thu, 25 Jun 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर कूडे़ में एक कटा हुआ पैर मिला है। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुत्तों ने कटे हुए पैर को सड़क पर लाकर नोचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसीपी वेस्ट गुरनीत सिंह और थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और कटे हुए पैर को कब्जे में लेकर पटियाला मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर कूड़े का ढेर लगा हुआ था। इसमें अस्पताल का वेस्ट पड़ा हुआ था। कूड़े के ढेर में एक कटा हुआ पैर पड़ा हुआ था। कुत्ते पैर उठाकर सड़क पर ले आए और उसे नोचने लगे। वहां से गुजर रहे लोगो ने यह देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पैर पर पट्टी बंधी थी, पैर के अंदर एक कील भी लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार जिस तरह पैर में कील लगी हुई थी, उससे लगता है कि पैर में रॉड डाली गई होगी। एसीपी वेस्ट गुलनीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने पैर को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें