फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में गैंगवार, सौ राउंड फायरिंग से दहशत

Thu, 27 Feb 2014 10:44 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पाश इलाके सराभा नगर की छोटी मार्केट में वीरवार शाम को दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत ने पूरे इलाके को दहशतजदा कर दिया। दोनों गुटों के बीच मार्केट में ही करीब सौ राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन


पटाखों की गोलियां चलती देख दुकानदारों ने शटर गिराकर खुद को अपनी दुकानों में ही बंद कर लिया। मार्केट में खड़े लोगों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान दोनों गुटों के सदस्यों ने एक दूसरे से बचने के लिए वरिष्ठ अकाली नेता जगदेव सिंह तलवंडी के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन घर में तैनात पुलिसकर्मी ने ऐसा नहीं होने दिया।

बाद में दोनों गुटों के लोग कारों में फरार हो गए। बाद में पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां क्षतिग्रस्त दो गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। दोनों गाड़ियों में डंडे, लाठियां, रॉड व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस को घटनास्थल से खोल व जिंदा कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन


फायरिंग में घायल कुलविंदर सिंह काका गरेवाल और सरबजीत सिंह सुरबी को सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पता चला है कि भिड़ने वाले दोनों गुट यूथ अकाली दल से संबंधित है। पुलिस ने घटनास्थल से जो कारें बरामद की हैं, उन पर भी यूथ अकाली दल के स्टीकर लगे हुए हैं।

काका और किंदा गुट में रंजिश!
जानकारी के अनुसार, काका गुट और किंदा गुट में काफी समय से रंजिश है। पहले भी दोनों गुटों में झगड़े हो चुके हैं। वीरवार को दोनों गुटों के सदस्य जब छोटी मार्केट में थे तो दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंंग कर दी। इस दौरान दोनों धड़ों ने लाठियां, पत्थर आदि का भी इस्तेमाल किया। मार्केट में कई दुकानों के शीशे लाठियां लगने से भी टूट गए।

जल्द होगी गिरफ्तारी : सीपी
पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह ने कहा है कि पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गाड़ियों में से पुलिस को डंडे व अन्य सामान भी बरामद हुआ है और एक युवक को घटनास्थल से हिरासत में लिया गया है। दोनों गुटों द्वारा छोड़ी कारें भी बरामद कर ली गई हैं। जल्द ही दोनों गुटों के आरोपी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें