फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें नहीं पता, कितने आतंकी शिफ्ट होंगे : कमल

Sat, 27 Jun 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा ने कहा है कि भविष्य में और कितने आतंकी पंजाब की जेलों में शिफ्ट होंगे, यह हमें नहीं पता।
विज्ञापन


सूबा सरकार ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को विश्वास में नहीं लिया है। कमल शर्मा शनिवार को गुजरांवाला गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जीजीएनआईएमटी) में बोल रहे थे।

आतंकियों की पंजाब में शिफ्टिंग के सवालों पर प्रदेश प्रधान ज्यादा असहज दिखे, लेकिन साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर पूरा भरोसा भी जताया। आतंकी दविंदर पाल सिंह भुल्लर और गुरदीप सिंह खैहरा की पंजाब में शिफ्टिंग के बाद भाजपा उनकी पैरोल पर संभावित रिहाई का समर्थन करेगी या विरोध, इस पर कमल ने कहा कि इस बारे में अभी तय नहीं किया गया है, जब मौका आएगा तब देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल ने यह भी साफ किया कि आतंकियों की शिफ्टिंग कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है, साथ ही सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भरोसा दिलाया है कि इससे सूबे की शांति भंग नहीं होगी। भाजपा को सीएम पर पूरा भरोसा है। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान परवीन बंसल समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें