फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फैक्ट्रियों में भीषण आग से लाखों का नुकसान

Tue, 04 Mar 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
फोकल प्वाइंट ग्यासपुर इलाके मेें स्थित गुरु रामदास नगर में सोमवार की देर रात को डीसेंट पैकर व मक्कड़ पैकर में अचानक आग लग गई। इससे वहां पड़ा लाखों रुपये का माल जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


देख ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को लगाया गया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि पांच गाड़ियों में करीब दस दस बार पानी भर कर लाना पड़ा। फायर कर्मचारियों की करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

अंबेदकर नव युवक दल पंजाब के महासचिव बंसी लाल प्रेमी ने कहा कि डीसेंट पैकर व मक्कड़ पैकर में काम करने वाला सुबोध अंदर ही सो रहा था। वह शौचालय जाने के लिए उठा तो आग का धुआं देख उसके होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी अपने साथी अनुज को दी। दोनों का शोर सुन पड़ोसी घनश्याम तिवारी ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने के कुछ समय बाद एक एक कर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं जिनमें करीब दस दस बार पानी भर कर लाना पड़ा।

फैक्ट्रियों में आग लगने से आसपास की बिल्डिंगों को खाली करा लिया गया। आग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फैक्ट्री की दीवारों में दरारें आ चुकी है। बंसी लाल ने कहा कि अभी तक अनुमान नहीं है कि फैक्ट्री मालिकों का कितना नुकसान हुआ होगा। जिला फायर अफसर भूपिंदर सिंह ने कहा कि फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी थीं जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

दोनों फैक्ट्रियों के अंदर गत्ते का काम होता है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री के अंदर फायर सिस्टम लगा था या नहीं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। आंदेशा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। बाकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें