नूरवाला रोड स्थित गरेवाल कालोनी में रहने वाले सचिन शर्मा (19) ने मंगलवार देर रात घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका भाई बुधवार की सुबह उसे जगाने के लिए गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना बस्ती जोधेवाल में तैनात एएसआई मक्खन सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया। पुलिस सचिन के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी मक्खन सिंह ने कहा कि सचिन शर्मा विभिन्न विभागों में कंप्यूटर ठीक करने का काम करता था। देर रात को उनकी गली मे ंचोरी हो गई थी।
वह करीब 12 बजे अपने परिजनों से बातचीत करने के बाद पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। इसी दौरान उसने कमरे में चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
सुबह जब सचिन नींद से नहीं जागा तो उसका भाई गगन शर्मा उसे जगाने के लिए चला गया। जब उसने दरवाजा खोला तो अंदर सचिन का शव लटक रहा था।
उसके चिल्लाने की आवाज सुन घर के अन्य परिजन और आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।