फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी की बेटी से रचाई शादी तो अगवा कर की धुनाई

Sat, 30 May 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसी की बेटी के साथ शादी करवाना इंग्लैंड से आए एनआरआई को महंगा पड़ गया। पिछले दिन उसके रिश्तेदारों ने उसे अगवा कर लिया और मारपीट की।
विज्ञापन


एनआरआई के मुताबिक वह किसी तरह रिश्तेदारों के चंगुल से बच कर निकला और उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डेहलों की पुलिस ने अगवा करने और लूटपाट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  समराला के पास स्थित चक्की माफी गांव का रहने वाला एनआरआई अमृत सिंह इंग्लैंड में सेटल है।

वह बीते अप्रैल 25 को भारत आया और उसने अपने परिवार के विरोध करने के बावजूद मई के पहले सप्ताह हाईकोर्ट में जाकर अपने तौर पर शादी करवा ली। एनआरआई अमृत सिंह ने आरोप लगाया कि 26 मई को उसकी मां रमनजीत कौर, भाई जसप्रीत सिंह, मामा कुलविंदर सिंह, हरदीप कौर और उसके पिता जगमेल सिंह ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया और गांव धरोड़ ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह आरोपियों के इधर उधर होते ही फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने थाना डेहलों पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने शादी के चक्कर में उसके साथ दुश्मनी निकालने के कारण उसके साथ मारपीट की और अगवा कर उसका फोन, आइपैड व अन्य कीमती सामान छीन लिया। उधर, थाना डेहलों के एसएचओ सुरिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें