फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में छापकर 25 हजार में एक लाख की नकली नोट बेचने वाले काबू

Wed, 11 Dec 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में जाली नोट छापकर मार्केट में चलाने पर मोती नगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 लाख चार हजार रुपये की जाली करेंसी, दो प्रिंटर, कंप्यूटर और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


 शिवाला रोड निवासी महिंदर पाल सिंह और गांव घड़ानी निवासी मेजर सिंह को बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपी 25 हजार रुपये में एक लाख की जाली करेंसी सप्लाई करते थे।
 
मामले में एडीसीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने स्कूटर पर जाली करेंसी सप्लाई करने जा रहे हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की जाली करेंसी मिली। जब पुलिस ने पूछताछ की, तो आरोपी कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह खुद ही जाली करेंसी छापते हैं। उन्होंने इस काम के लिए दोराहा के पास कमरा किराए पर लिया हुआ है। पुलिस ने दोनों की निशान देही पर छह लाख रुपये की और जाली करेंसी बरामद की।

मजदूरों को ही बनाते थे ज्यादातर निशाना
एडीसीपी ने बताया कि आरोपी मेजर सिंह घर में नोट छापता था, जबकि महिंदर पाल सिंह मार्केट में सप्लाई करता था। परमिंदर सिंह पहले मजदूरों को निशाना बनाकर नोट चलाता था। यदि मार्केट में नोट आसानी से चल जाता, तो वह आगे 25 हजार रुपये में एक लाख रुपये की जाली करेंसी बेचता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथियों का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने अब तक मार्केट में कितनी जाली करेंसी चला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें