फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी मालिकों ने भी दो रुपये महंगा किया दूध

Wed, 11 Dec 2013 08:37 AM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेरका के नक्शे कदम पर चलते हुए डेयरी मालिकों ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर (एक हजार मिलीलीटर) की वृद्धि करने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


यह फैसला मंगलवार को स्थानीय रिसार्ट में लुधियाना डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। इस निर्णय के बाद अब खुले बाजार में डेयरी से मिलने वाले दूध की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 42 रुपये पर पहुंच गई है।

बैठक में महासचिव डीएस ओबराय ने कहा कि इनपुट लागत लगातार महंगी हो रही है इसलिए दूध महंगा करना मजबूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पशुओं का चारा तीन से चार रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। जबकि तूड़ी का रेट 250 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर डबल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरा चारा सौ रुपये से उछलकर 250 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। ओबराय ने कहा कि सरकार किसानाें को कृषि के लिए कई तरह की सब्सिडी दे रही है, लेकिन डेयरी मालिकों को किसी भी तरह की राहत या सब्सिडी नहीं दी जा रही है। इससे डेयरी चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस अवसर पर प्रधान नरिंदर शर्मा, बलकार संधू, सतिंदर सिंह, गगन अरोड़ा, रविंदर रूबी, हरबंस सिंह, रोमी सहगल समेत कई डेयरी मालिक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें