फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए शीघ्र उम्मीदवार घोषित करेगा शिअद: सीएम

Mon, 27 Jan 2014 10:35 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शिरोमणि अकाली दल शीघ्र ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगा। इस संबंध में बाकायदा होम वर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


बादल ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए साफ किया कि वे न तो लुधियाना से और न ही किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, उनकी प्राथमिकता पंजाब के लोगों की सेवा करना है। बादल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा जनता दरबार लगाए जाने पर पूछे सवाल पर सीएम बोले कि राजा महाराजा जनता दरबार लगाते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे। केजरीवाल पहले जनता दरबार में ही कामयाब नहीं हो सके और अब लोगाें कि शिकायतें सुनने के लिए नए विकल्प बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि वे जनता के बीच पहुंच कर संगत दर्शन करते हैं और मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। बादल ने कहा कि वे सैकड़ों कामयाब संगत दर्शन कर चुके हैं और इनका लोगों क ो भरपूर लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें