फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरी रोकने को करेंगे कानून पास : बादल

Fri, 31 Jan 2014 09:49 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को सख्ती से रोकने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही ऐसा सख्त कानून पास करने जा रही है जिससे मिलावटखोरों को सख्त सजाएं दी जा सकें।
विज्ञापन


सरकार मिलावटखोरी रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस संबंध में विधानसभा के अगले सत्र में बिल पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री बादल ने यह बात शुक्रवार को मुक्तसर में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में कही।

केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 करने को सियासी स्टंट करार देते हुए बादल ने कहा कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव के निकट आते ही अपनी छवि सुधारने की कोशिश में जुट गई है। अतीत में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में कोई बंदिश नहीं थी, मगर केंद्र ने खुद ही पहले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या सीमित कर दी और अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिए इनकी संख्या में वृद्धि की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री बादल ने सर्वोच्च अदालत द्वारा प्रो. भुल्लर की सजा माफी की दरखास्त स्वीकारने का स्वागत भी किया। बादल बोले कि 1984 के दंगों की और जांच की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज तक हुईं ऐसी जांचों ने कांग्रेसी नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन हुआ कुछ नहीं। आगे भी होने वाली ऐसी कोई जांच पीड़ितों को दु:ख पहुंचाने के सिवाए कुछ नहीं देगी। इससे पीड़ितों को इंसाफ मिलने की प्रक्रिया और आगे पड़ जाएगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर दिए गए त्यागपत्र संबंधी बादल ने कहा कि हालांकि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है, लेकिन मोदी लहर से घबराई कांग्रेस अब अपने मुख्यमंत्रियों की बलि दे रही है ताकि लोग उन्हें मतदान कर जिताएं।

इस मौके पर जेल मंत्री स्वर्ण सिंह फिल्लौर, सांसद शेर सिंह घुबाया, शिअद के हलका इंचार्ज कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, शिअद के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह बरकंदी, सीनियर उपाध्यक्ष सतीश गिरधर काला, उद्योगपति राजन सेतिया, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष मित्त सिंह बराड़, प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बराड़, गुरकीरतकृपाल सिंह, डीसी परमजीत सिंह, एसजीपीसी सदस्य सुखदर्शन सिंह मराड़, सर्किल अध्यक्ष मनजिंदर सिंह बिट्टू समेत समूची शिअद-भाजपा जिला लीडरशिप हाजिर थी।

नशा तस्करी रोकने को टोल फ्री नंबर शुरू होगा
मुख्यमंत्री ने राज्य में नशा तस्करी रोकने के लिए एक टोल फ्री नंबर शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा शुरू किए जाने वाले इस टोल फ्री नंबर पर कोई भी व्यक्ति फोन करके पुलिस को क्षेत्र में हो रही नशा तस्करी बारे जानकारी दे सकता है। उन्होंने नशा तस्करी रोकने के लिए लोगों का सहयोग मांगा।
 
मुक्तसर के विकास को टाउन प्लानिंग करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुक्तसर का विकास कराने के लिए राज्य सरकार इसकी खास टाउन प्लानिंग करवाएगी। शीघ्र ही टाउन प्लानिंग विभाग के अधिकारी शहर का दौरा कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करेंगे ताकि शहर के सर्वपक्षीय विकास को यकीनन बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें