फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली भर्ती रैली दो जुलाई से

Thu, 25 Jun 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना, मोगा, रूपनगर और अजीतगढ़ के नौजवानों को फौज में भर्ती करने के लिए फौज भर्ती दफ्तर ढोलेवाल की तरफ से दो से 11 जुलाई तक खुली भर्ती रैली की जा रही है।
विज्ञापन


डायरेक्टर रिक्रूटिंग कर्नल दविंदर सिंह ने कहा कि दो जुलाई को मोगा की बाघापुराना और धर्मकोट तहसील के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच और कुशलता नापी जाएगी। चार जुलाई को लुधियाना की तहसील दक्षिण, पूर्वी, पश्चिमी, सेंट्रल और खन्ना, पांच जुलाई को रायकोट, पायल, जगरांव और समराला, छह को रूपनगर की चमकौर साहिब, नंगल और नूरपुर बेदी, सात जुलाई को आनंदपुर साहिब और रुप नगर में भर्ती रैली होगी।

आठ जुलाई को जिला अजीतगढ़ में रैली होगी। शारीरिक जांच और कुशलता मापदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल अगले दिन होगा। सफल उम्मीदवारों से 11 जुलाई को कागजात लिए जाएंगे। 26 जुलाई को सांझी प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें