फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब पीड़िता दुल्हन का मुंबई में इलाज

Thu, 12 Dec 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सराभा नगर के ब्यूटी सैलून में तेजाब से झुलसी बरनाला निवासी एक दुल्हन को इलाज के लिए वीरवार को मुंबई के नेशनल बर्न यूनिट भेजा गया, जहां देर शाम पीड़िता का इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन


लुधियाना पुलिस द्वारा अपने खर्चे पर वीरवार को विशेष एंबुलेंस से पीड़िता को पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट ले जाया गयाड जहां से विमान द्वारा मुंबई भेजा। पीड़िता के साथ उसकी माता, भाई और दो डाक्टरों की टीम भी गई है। नेशनल बर्न यूनिट में पहुंचने के बाद वहां डाक्टरों की टीम ने पीड़िता का इलाज शुरू कर दिया है।

 इधर, सराभा नगर पुलिस ने वीरवार को उक्त पीड़िता पर तेजाब फेंकने और फेंकवाने की मुख्य आरोपी आरोपी अमित पाल कौर उर्फ परी और उसके पांच साथियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को तेजाब बेचने वाले की तलाश
सराभा नगर पुलिस आरोपियों के रिमांड के दौरान अमित पाल कौर के बैंक खातों को भी खंगालेगी, ताकि पता लगाया जा सके कि उसने अन्य पांच आरोपियों को कब और कितने पैसे दिए। आरोपियों की कार की नंबर प्लेट बनाने वाले पटियाला निवासी अश्वनी कुमार को भी वीरवार को अदालत ने जेल भेज दिया।

पुलिस अब उस दुकानदार की तलाश में जुटी है जिसने आरोपियों को तेजाब बेचा था। थाना सराभा नगर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरपाल सिंह गरेवाल ने बताया कि तेजाब बेचने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस ने पटियाला में छापामारी की थी, लेकिन दुकान बंद थी और आरोपी वहां नहीं मिला। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

जरूरत हुई तो मुंबई भेजा जाएगा पुलिस अधिकारी : कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पीड़ित युवती के साथ उसकी माता और भाई के साथ डीएमसीएच के दो डाक्टर भी मुंबई गए हैं। पीड़ित युवती का इलाज वहां शुरू हो चुका है। अगर वहां पर किसी पुलिस अधिकारी की जरूरत पड़ी तो जिला पुलिस किसी न किसी अधिकारी को मुंबई भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें