फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने चार को रौंदा, तीन की मौत, एक जख्मी

Mon, 09 Jun 2014 10:44 PM IST
अमर उजाला (खन्ना/लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की शाम खन्ना में जीटी रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बच्ची समेत चार लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला, बच्ची और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।
विज्ञापन


उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ट्रक चार लोगों को रौंदता हुआ आगे जाकर एक सीमेंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया और रुक गया। यदि आगे ट्राली न होती को ट्रक न जाने कितने और लोगों की जान ले सकता था।    

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय महिला आंचल, उसकी दो साल की बेटी वनिका और 32 वर्षीय विजय शर्मा के तौर पर हुई है। आंचल की जेठानी साक्षी जख्मी है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम को खुलवाया जा सका। जाम खुलवाने के लिए भी पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंटेनर से लदा ट्रक अंबाला से लुधियाना की तरफ जा रहा था। खन्ना में फ्लाईओवर की उतराई के बाद अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे नई आबादी निवासी दो महिलाओं, बच्ची के अलावा सुपर मिल्क कंपनी के सेल्समैन विजय शर्मा को अपनी चपेट में ले लिया।

आंचल, बच्ची वनिका और विजय को ट्रक ने बुरी तरह से रौंद दिया। क्रेन की मदद से ट्रक को उठावा कर मृतकों के शव निकाले जा सके। बताया जाता है कि महिलाएं बच्ची के साथ खरीदारी करने के लिए निकली थीं। जबकि दूध कंपनी का सेल्समैन मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था कि अचानक यह हादसा हो गया। घायल साक्षी को पहले सिविल अस्पताल और फिर बाद में खन्ना के ही आईयूवी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। थाना सिटी के प्रभारी पवनजीत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें