फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पंजाब में प्रदूषण की मार, रूपनगर का एक्यूआई 311 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बारिश की कमी और ठंड के कारण धूल के कण फैल नहीं पा रहे
विज्ञापन

-घना कोहरा प्रदूषण को सतह के करीब फंसा रहा है
-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बढ़ती ठंड के बीच अब प्रदूषण ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वीरवार को रूपनगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 311 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, पंजाब के अन्य चार शहरों का एक्यूआई यलो जोन में रहा। जालंधर का एक्यूआई 129, खन्ना और लुधियाना का 124-124 और मंडी गोबिंदगढ़ का 104 दर्ज किया गया। राजधानी चंडीगढ़ में एक्यूआई 186 रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार, पंजाब में लगातार बारिश की कमी और तापमान में गिरावट से हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कण फैल नहीं पा रहे हैं। ठंड के मौसम में हवा की गति बहुत कम होने के कारण प्रदूषक एक ही स्थान पर ठहर जाते हैं। वहीं घना कोहरा प्रदूषकों को सतह के करीब फंसा देता है, जिससे उनका फैलाव और भी सीमित हो जाता है। इसके अलावा, मौसम लगातार शुष्क रहने के कारण धूल के कण साफ नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान: डायरेक्टर ने बताया कि शनिवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि इसका पंजाब के मौसम पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। केवल कुछ जगहों पर आकाश में बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की कमी आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ से केवल हल्की ठंडक और बादलों की संभावना। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए गंभीर चेतावनी है। बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन रोग से पीड़ित लोगों को विशेष एहतियात की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें