फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में चली गोली, फोटोग्राफर की मौत

Wed, 26 Feb 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माछियां के पास बुधवार शाम एक पैलेस में चल रहे शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब नाचते समय एक युवक ने हवा में फायर किए जिससे एक गोली फोटोग्राफर के सहयोगी को लग गई।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव खुर्दा व माछियां के बीच पड़ते गोल्डन रिसोर्ट् पैलेस में यह घटना हुई।
दलजीत सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी छत्तड़ थाना डेरा बाबा नानक बटाला भंगड़ा डालते समय फायर कर रहा था। एक गोली तो हवा में चल गई दूसरी अचानक ही मूवी बनाने वाले फोटोग्राफर कमलप्रीत पुत्र नरिंदर सिंह निवासी धरदियो जिला अमृतसर को लगी।

आरोपी दलजीत सिंह भागने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे काबू कर लिया। थाना प्रभारी नरिंदर सिंह औजला ने मौके पर पुलिस पार्टी के साथ वहां पहुंचे तथा उन्होंने आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें