फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिले शिकवे दूर होने के बाद फिर ‘आप’ में लौटे शशिकांत

Wed, 26 Feb 2014 10:16 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेतृत्व के साथ सैद्धांतिक विचारक मतभेदों के चलते चंद दिन पहले पार्टी को अलविदा कह गए पंजाब के पूर्व डीजीपी शशी कांत ने मंगलवार को घर लौटने का ऐलान किया।
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी ने कहा कि अब मतभेद दूर हो गए हैं और वे पंजाब में आप के अधिकृत उम्मीदवारों के पक्ष में दिलों जान से काम करके केंद्र में स्वराज लाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। यह बात उन्होंने शिवपुरी स्थित आल इंडिया नशा विरोधी मंच के जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में कही।
‘आप’ छोड़ने के बाद वापस लौटने के घटनाक्रम पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आप पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से आल इंडिया नशा विरोधी मंच की ओर से उठाए गए मुद्दों पर सहमति प्रगट करने के चलते उन्होंने पार्टी में लौटने का फैसला किया है। अब वे पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में उतरना उनका मकसद नहीं है। उनका असल मकसद पंजाब को नशा मुक्त करके बर्बाद हो रही जवानी को बचाना है। देश में स्वच्छ प्रशासन और स्वराज की स्थापना उनका सपना है।
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न कालेजों के स्टूडेंट्स, यूथ क्लबों के सदस्यों और महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करके आप पार्टी के लुधियाना लोकसभा से उम्मीदवार फूलका के पक्ष में समर्थन मांग कर उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए वोट मांगे। इस मौके पर कुलदीप शर्मा, राम सिंह नरशौद,अमित बांसल,तरणदीप सिंह, कमल सिक्का, रजनीश शर्मा,अश्वनी कुमार,दिनेश दारा और मनीष शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें