फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में 3 को डायरिया, 1 को हैजा

Fri, 18 Jul 2014 10:52 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाहरी इलाके के दो मोहल्लों के चार बच्चों को डायरिया से पीड़ित होने पर स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहल्ला सुंदर नगर निवासी बजरंगी (4) पुत्र कामदेव, नंदिनी (3) पुत्री संतोष मुखिया और गोबिंद नगर निवासी सचिन (8) पुत्र प्यारा मुखिया व गुरसिमरन (3) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें ड्रिप चढ़ाई जा रही है। इन सभी को पिछले तीन-चार दिंन से उल्टी-दस्त की तकलीफ थी।
विज्ञापन

 
देर शाम सीएमओ डा. सुरजीत सिंह ने अमर उजाला से  पुष्टि की कि गत रात से चार मरीजों को डायरिया से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद एक बच्चे को हैजा से पीड़ित पाया गया है। डा. सिंह ने बताया कि दोनों मोहल्लों मे महकमे की विशेष टीमें पहुंच गई हैं, जो वहां पानी की क्लोरिनेशन, साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने और  जल-जनित रोगों से बचाव की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि उल्टी-दस्त व बुखार होने की हालत में करीब के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें