फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मी से सात लाख की लूट

Sun, 13 Jul 2014 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्र नगर स्थित पेट्रोल पंप के मुलाजिम के सिर पर हॉकी से वार कर उससे शनिवार देर रात नकाबपोश एक्टिवा सवार दो लुटेरों ने सात लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। जब तक मुलाजिम कुछ कर पाता आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन



पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने बाड़ेवाल अवाणा निवासी भगवान सिंह की शिकायत पर एक्टिवा सवार दो युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।


बलजीत एंड कंपनी पेट्रोल पंप पर काम करने वाले भगवान सिंह के अनुसार शनिवार रात को पूरे पंप की सेल इकट्ठी कर हिसाब करने के बाद वह सात लाख रुपये से भरा बैग साथ वाली गली में स्थित मालिक के घर देने जा रहा था। जब वह पंप से बैग लेकर निकला तो पहले से ही गली में घात लगाए बैठे एक्टिवा सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने उस पर हॉकी से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन




दोनों लुटेरे भगवान सिंह से पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। जब भगवान सिंह ने शोर मचाया तो सभी पंप मुलाजिम वहां पर इकट्ठा हो गए। अंधेरा होने के कारण भगवान सिंह आरोपियों के स्कूटर का नंबर भी पढ़ नहीं सका। इसी दौरान सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस भगवान सिंह से पूछताछ कर लुटेरों का हुलिया और एक्टिवा स्कूटर का नंबर जानने की कोशिश में है, ताकि लुटेरों तक जल्द पहुंचा जा सके।



सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसीपी पश्चिमी रविंदर पाल सिंह संधू ने कहा कि पुलिस के हाथ अभी तक कोई सबूत नहीं लगा है। अंधेरा होने की वजह से भगवान सिंह न तो आरोपियों का चेहरा देख पाया है और न ही उनके स्कूटर का नंबर। पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी हुई है ताकि एक्टिवा सवार लुटेरों के बारे में पता चल सके। एक फुटेज में आरोपी फरार होते दिखाई दे रहे हैं। एसीपी संधू ने कहा कि पुलिस लुटेरों के एक्टिवा स्कूटर का नंबर जांचने में जुटी हुई है। पुलिस की टीमें इस मामले कई थ्योरियों पर काम कर रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें