हीरो आई-लीग में पंजाब एफसी व गोकुलम केरल एफसी के खिलाड़ी गोल के लिए भिडंते हुए।
- फोटो : LUDHIANA
गुरु नानक स्टेडियम में सोमवार को हीरो फुटबॉल आई लीग का आयोजन किया गया। यह लीग पंजाब एफसी और गोकुलम केरल के बीच खेली गई। पंजाब की टीम ने मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोकुलम केरल की टीम को 3-1 के अंतर से हराकर ड्रा का सिलसिला तोड़ा दिया। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पंजाब के डीका को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।
मैच के दौरान केरल की टीम शुरू से ही विपक्षी टीम पर हावी रही और शुरुआती 10 मिनट में उसने ताबड़तोड़ हमले किए। केरल ने लगातार तीन बार बाल गोल करने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। पंजाब टीम के खिलाड़ी सर्जियो जूनियर ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद केरल की टीम ने भी आक्रमण करते हुए 51वें मिनट में गोल दागकर टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।
इस गोल को दागने के बाद मैच और भी रोमांचक हो गया। पंजाब की टीम लगातार चार मैच ड्रॉ होने के बाद सोमवार को जीतने की पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी थी, जिसके फलस्वरुप पंजाब की टीम के डीका ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 64वें मिनट और 91वें मिनट में लगातार दो गोल दागते हुए पंजाब को 3-1 से जीत दिला दी। शानदार प्रदर्शन के चलते पंजाब के डीका को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।