फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर धरना, शाम को माने डीसी

Sat, 11 Jul 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे भर से आई विभिन्न जत्थेबंदियों के दिन भर चले धरने के बाद डीसी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने भगता भाई सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल दलजीत सिंह बराड़ की बदली रद्द कर भाईरूपा में लगाने, उनके साथ मारपीट और दस्तार उतारने वाले आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात मान ली। 
विज्ञापन


यह जानकारी जिला बैठक में शामिल भाकियू के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने दी। इससे पहले प्रिंसिपल दलजीत सिंह भगता से मारपीट, दस्तार उतारने तथा ट्रांसफर के विरोध में शनिवार को विभिन्न जत्थेबंदियों ने डीसी आवास के समीप धरना दिया।

इस दौरान जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार और पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को देखते हुए आधा दर्जन  जिलों की पुलिस को शहर में तैनात किया गया था तथा धरना स्थल को छावनी में तबदील कर दिया गया था।
विज्ञापन


एक्शन कमेटी की अगुवाई में लगभग 11 बजे अध्यापकों तथा किसान, मजदूरों के बड़े काफिले ने डीसी की रिहाइश के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करने वालों में कमेटी सदस्य जगसीर सिंह सहोता, रेशम सिंह, दविंद्र बठिंडा, हरजीत जीदा, गुरमीत फौजी, जोगिंद्र सिंह उगराहां, शिंगारा मान, डकौंदा से जिला प्रधान बलदेव भाईरूपा, सुखविंद्र फुल्लेवाला, बीकेयू (क्रांतिकारी) से गुरमुख सिंह सेलबराह, जोरा नरसाली (खेत मजदूर यूनियन) तथा लोक मोर्चा पंजाब के जगमेल सिंह शामिल थे।

इधर धरना चल रहा था, दूसरी तरफ नायब तहसीलदार लगातार वार्ता करते रहे लेकिन सहमति नहीं हो पाई। इसके बाद देर शाम डिप्टी कमिशनर वरिंदर कुमार शर्मा, एसएसपी बठिंडा इंद्रमोहन सिंह और एसडीएम दमनजीत सिंह मान के साथ सांझा अध्यापक यूनियन के अध्यक्ष जगगसीर सिंह सहोता, न्याय कमेटी के अध्यक्ष दर्शन सिंह बाजाखाना, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह और क्रांतिकारी यूनियन के जिला अध्यक्ष सुखदेव सिंह की बैठक हुई। शिंगारा सिंह मान ने बताया किं प्रशासन ने उनकी मांगे मान ली हैं। इसके बाद धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें