सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा है कि सूबे में परिवार नियोजन कार्यक्रम कामयाबी के साथ चल रहा है।
सूबे
में 51 फीसदी डिलीवरी अस्पतालों में हो रही हैं और डिलीवरी के दौरान
मृत्यु दर में भारी कमी आई है। ज्याणी शनिवार को पीएयू के पाल आडिटोरियम
में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बोल
रहे थे।
ज्याणी ने कहा कि तेजी से बढ़ रही आबादी दर को काबू करने के
लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। ज्याणी ने कहा कि पंजाब में लिंग अनुपात
में भी समानता आ रही है। इस अवसर पर सेहत विभाग के निदेशक भाग मल, एचएस
बाली, डॉ. रेनू छतवाल, डॉ. मनिंदर सिंह और मनमोहन कौर ने भी संबोधित किया।
समारोह
में छह लोगों को स्टेट अवार्ड, चार को बेस्ट मोटिवेटर पुरस्कार, चार को
जिला स्तरीय पुरस्कार, चार को पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य के
लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीसी रजत अग्रवाल, डा. अमरजीत कौर और
परवीन बंसल समेत कई लोग मौजूद रहे।