फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: कच्चे अध्यापक यूनियन के पदाधिकारी से मंत्री आशु की बातचीत का ऑडियो वायरल, वित्तमंत्री के खिलाफ हो रही बात

Thu, 20 Jan 2022 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

वायरल ऑडियो के बारे में मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि कुछ लोग इंटरनेट का गलत फायदा उठा रहे है और ऑडियो को एडिट कर इसे गलत ढंग से सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
मंत्री भारत भूषण आशू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को लुधियाना की राजनीति में उस समय घमासान मच गया जब कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और कच्चे अध्यापक यूनियन के पदाधिकारी के बीच का एक ऑडियो वायरल हो गया। इसमें वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के बारे में कुछ बातें कही गई हैं। हालांकि इस ऑडियो को लेकर मंत्री भारत भूषण आशु ने एतराज जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग इंटरनेट का गलत फायदा उठा रहे है और ऑडियो को एडिट कर इसे गलत ढंग से सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ऐसी हरकतें कर बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को भी इस पर सर्तकता बरतनी होगी। 

दरअसल सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर गुरुवार को एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें एक तरफ कच्चे अध्यापक यूनियन के पदाधिकारी की आवाज है और दूसरी तरफ मंत्री भारत भूषण आशु की आवाज बताई जा रही है। इस ऑडियो में दोनों तरफ से वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ बातें हुई हैं। 
विज्ञापन


जब यह ऑडियो वायरल हुआ तो सियासत गरमा गई। विवाद बढ़ने पर मंत्री आशु ने एतराज जताया और कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे है और ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनेट मीडिया में बिना पुष्टि किए कुछ भी अपलोड कर दिया जाता है। इसी का फायदा कई लोग उठाते हैं। वह राजनीतिक लाभ लेने के लिए इंटरनेट मीडिया का गलत इस्तेमाल करते हैं। यह बेहद चिंताजनक विषय है। इसको लेकर चुनाव आयोग को भी सतर्कता बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें