फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, घर पर हमला कर कार तोड़ी

Sun, 30 Aug 2026 11:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले रास्ता रोककर करता था परेशान, विरोध पर युवक से मारपीट
विज्ञापन

शिकायत के बाद आधी रात घर में घुसे आरोपी, जान से मारने की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना।
न्यू सुभाष नगर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रोहन साहनी ने साथियों के साथ मिलकर पहले युवक से मारपीट की फिर उसके घर पर धावा बोलकर कार तोड़ दी और परिवार को डराया-धमकाया। थाना टिब्बा पुलिस ने रोहन साहनी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित गगन शर्मा ने पुलिस को बताया कि रोहन उसकी चचेरी बहन का रास्ता रोककर उसे परेशान करता था। विरोध करने पर आरोपी ने गगन से अभद्रता की और उससे दुश्मनी पाल ली। 25 अगस्त को रोहन ने एक साथी के साथ गगन को घर के बाहर घेरकर मारपीट की। लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर गगन और उसकी बहन ने 27 अगस्त को सुभाष नगर चौकी में शिकायत दी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान 28 अगस्त की रात रोहन दो अज्ञात साथियों के साथ गगन के घर पहुंच गया। आरोपियों ने गली में खड़ी उसकी सफेद ग्रैंड आई-10 कार तोड़ दी। इसके बाद मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस गए और सामान में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

गगन के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट का प्रयास किया। परिवार ने मिन्नतें कर उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें