फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: वेटरनरी यूनिवर्सिटी सूअर पालन व्यवसाय के लिए प्रदान कर रही सहायता

Sat, 29 Aug 2026 05:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएनडीयू में पांच दिवसीय सूअर पालन प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय सूअर पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य आधुनिक सूअर पालन के लिए वैज्ञानिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना था।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. जसविंदर सिंह ने सैद्धांतिक और व्यावहारिक सत्रों के समावेश की जानकारी दी। प्रशिक्षण में आवास, प्रजनन, पोषण, स्वास्थ्य प्रबंधन, मांस उत्पादन और विपणन रणनीतियों पर विस्तार से बताया गया। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. रविंदर सिंह ग्रेवाल ने विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने सूअर पालन की बढ़ती लाभप्रदता को देखते हुए तकनीकी सहायता देने की बात कही। डॉ. ग्रेवाल ने प्रशिक्षुओं को सूअर पालन को टिकाऊ आजीविका बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र मिले। डॉ. प्रतीक सिंह धालीवाल ने समन्वयन किया, जबकि डॉ. नवरोज कौर और डॉ. संघमित्रा तामुली छात्र समन्वयक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें