फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार टैट पास अध्यापकों का प्रदर्शन

Sun, 01 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में प्रदर्शन करते अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के टैट पास बेरोजगार अध्यापकों ने रविवार को मजदूर दिवस पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि सरकार ने जो एक लाख से अधिक नौकरियां देने का बयान दिया है, वह गलत और झूठा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में 40 हजार से ज्यादा पद खाली पडे़ हैं, जिनको सरकार भरने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार बेरोजगार टैट पास अध्यापकों को नौकरी नहीं देती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

एसएसए रमसा अध्यापकों ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए शहर के विभिन्न बाजारों में भीख मांगी। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन कर डिप्टी कमिश्नर को एक मांग पत्र सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें