फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी काबू

Tue, 19 Apr 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
मुल्लांपुर में आयोजित डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के प्रोग्राम में रोष प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को किंग्सविला में काली झंडियां दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पहले ही काबू कर लिया।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेसी नेता परविंदर सिंह लापरां के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने बादल का विरोध करने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन पुलिस को इसकी पहले ही भनक लग गई। एसीपी आत्मनगर हरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले लापरां को दुगरी स्थित उनके दफ्तर में ही नजरबंद कर दिया। नजरबंदी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेसी वहां जमा हो गए और सरकार-पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव परविंदर लापरां, जसकरण सिंह जस्सी समेत कई नेताओं को काबू करके थाना दुगरी ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के विरोध मेें लापरां ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को विरोध करने का हक है। लेकिन पंजाब में बादल सरकार डंडे के जोर पर जनता की आवाज दबा रही है। बादल ने अपने नौ साल के कार्यकाल में पंजाब की जनता को लूटा है। चुनाव आते ही व्यापारियों से बैठक करने आ रहे हैं। कांग्रेसियों ने थाने में भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें