जिले के भगता भाईका में दो विभिन्न जगहों पर हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र गुरबाणी की बेअदबी के रोष में मंगलवार को सिख संगतों ने डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना लगाया। इसमें संगतों की ओर से गुरबाणी की बेअदबी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
संगतों कहा कि सरकार अपनी बनती जिम्मेवारी नहीं निभा पा रही, इस वजह से गुरबाणी की बेअदबी करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि भगता भाई में 21 व फिर 25 जून को हुई सरेआम गुरबाणी की बेअदबी और मालेरकोटला में हुई पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी के पीछे सीधे तौर पर सरकार का हाथ है।
उन्होंने मांग की है कि अब तक संगतों की ओर से सरकार को बहुत मांग पत्र दिए जा चुके हैं और धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। संगतों ने मांग की है कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो इससे ज्यादा तेज संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने सरकार को 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।